Dr Abhishek Child Care

विश्व स्वास्थ दिवस के अवसर पर जिला परिषद कार्यालय, छोटा गोविंदपुर में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला परिषद कार्यालय, छोटा गोविंदपुर में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह के द्वारा आयोजित किया गया। स्वास्थ शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, संजीव श्रीवास्तव, जम्मी भास्कर, उपस्थित डॉक्टर्स के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

स्वास्थ जॉच शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप सिंह, जनरल फिजिशियन सुभाशीष डे, दांत रोग विशेषज्ञ डॉ सुजीत सिंह, ई इन टी विशेषज्ञ डॉ प्रकाश राय, नेत्र  विशेषज्ञ सह मोतियाबिंद जांच के लिए पूर्णिमा नेत्र लय की टीम, ब्लड शुगर, हेमोग्लेबिन, ई सी जी की, साथ साथ स्तन कैंसर जांच के लिए मेमोग्राफी टेस्ट ब्रह्मानंद अस्पताल के सहयोग से  निशुल्क किया गया। इस अवसर पर बारी मुर्मू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के जरूरतमंदों को के लिए बहुत ही लाभप्रद होती है।

रामाश्रय प्रसाद ने कहा इस क्षेत्र में इस प्रकार के कैंप का आयोजन पहली बार किया गया है। जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने कहा कि स्वास्थ शिविर में कुल 423 लोगो ने स्वास्थ जॉच का लाभ लिया। आने वाले दिनों में इस प्रकार के कैंप का आयोजन गोविंदपुर और आसपास के क्षेत्र के बस्तियों में निरंतर किया जाएगा।

स्वास्थ शिविर को सफल बनाने में मुखिया राखी सिंह सरदार, पंचायत समिति सतवीर सिंह बग्गा, मुखिया रंजीत सरदार, वार्ड ज्ञान पांडे,बी डी राय, रमेश अग्निहोत्री, जुगनू वर्मा, संजय सिंह, सी वी राजू, दिनेश सिंह, मिंटू हेंब्रम, विजय कुमार, निरंजन झा, आनंद मिश्रा, दिवाकर सिंह, निकेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version