सोशल संवाद / जमशेदपुर: पवित्र श्रावण माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी सुधा गुप्ता के साथ भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया। कदमा स्थित उनके आवासीय कार्यालय के समीप आयोजित रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल हुए।
यह भी पढे : गंगाघाट के पास जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, E-2 बोगी का शीशा टूटा
रुद्राभिषेक के दौरान बन्ना गुप्ता ने भगवान शिव से झारखंड की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य और हर परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना की।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि श्रावण का पावन महीना भगवान शिव की आराधना और आस्था का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे और प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही उनकी प्रार्थना है।
रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालुओं और कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त राजीव रंजन, मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त जितेंद्र यादव, महंत विद्यानंद सरस्वती, कुणाल सारंगी, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, शिव शंकर सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, आस्तिक महतो, खगन चंद महतो, अनिल नरेड़ी, विजय खां, आर. रवि प्रसाद, अशोक अग्रवाल, लाल चंद्र अग्रवाल, निर्मल काबरा, अशोक मोदी, विजय अग्रवाल, राकेशेश्वर पांडे, सुरेश संथालिया, बॉबी सिंह, अशोक चौधरी, महेंद्र मिश्रा, फकीरचंद अग्रवाल, एलबी सिंह, राजू गिरि, अजय सिंह, आरके सिंह, पुरंदर नारायण सिंह, देबू चैटर्जी, नकुल तिवारी, अवधेश सिंह, दीपू सिंह, राहुल कश्यप, अविनाश सिंह राजा, परितोष सिंह, मनोज झा, बबुआ झा, प्रभात ठाकुर, श्याम किनकर झा, जयप्रकाश साहू, मनोज भगत, अमित प्रसाद, राजू दास, अभिषेक मोहंती, सुनील गुप्ता, बबन शुक्ला, दीपक यादव, रवि दुबे, राजेश गोराई सहित कई लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा डीडीसी जमशेदपुर, एडीसी जमशेदपुर, मानगो नगर निगम के अधिकारी, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, विभिन्न थाना प्रभारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।









