---Advertisement---

महिला दिवस पर भाजपा प्रत्याशियों बाँसुरी स्वराज एवं कमलजीत सहरावत ने महिला सफाई कर्मियों का किया अभिनंदन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : आज शिवरात्रि एवं महिला दिवस के संयुक्त दिवस पर भाजपा की दिल्ली से संसदीय चुनाव की दो प्रत्याशियों कमलजीत सहरावत एवं सुश्री बाँसुरी स्वराज की जनसंवाद सुबह बहुत उत्साह से हुई। कमलजीत सहरावत ने तिलक नगर के शिव मंदिर में तो सुश्री बाँसुरी स्वराज ने मंदिर मार्ग के प्राचीन बाल्मीकि मंदिर के शिवालय में शिव पूजन किया।

महिला दिवस के उपलक्ष में सुश्री बाँसुरी स्वराज ने मंदिर मार्ग पर बाल्मीकि समाज की सफाई कर्मी महिलाओं का अभिनंदन किया तो श्रीमति कमलजीत सहरावत ने द्वारका बी वार्ड की सभी महिला सफाई कर्मियों का अभिनंदन किया। सहरावत एवं सुश्री स्वराज ने कहा हमें रानी लक्ष्मी बाई, अहिल्या बाई से लेकर सरोजनी नायडू एवं कल्पना चावला तक से प्रेरणा लेकर देश की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए काम करना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---