केरल समाजम में 30 अगस्त को मनेगा ओणम उत्सव, हजारों लोगों के लिए तैयार होगा ओणसद्य

By Riya Kumari

Published :

Follow
केरल समाजम में 30 अगस्त को मनेगा ओणम उत्सव, हजारों लोगों के लिए तैयार होगा ओणसद्य

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : केरल समाजम, जमशेदपुर की ओर से इस वर्ष ओणम उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ओणम के अवसर पर रविवार, 30 अगस्त को केरल समाजम के स्कूल परिसर में सुबह 10.30 बजे से कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारंपरिक केरल व्यंजनों से सजी ओणसद्य का भी आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढे : चक्रधरपुर में झामुमो का बड़ा ऐलान, 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना-प्रदर्शन

ओणम के मुख्य आकर्षणों में राजा महाबली का स्वागत होगा। राजा के वेश में समाज का एक सदस्य लोगों के बीच घूमकर उन्हें आशीर्वाद देगा। इसके अलावा फूलों की रंगोली, तिरुवातिरा नृत्य, कोल्कली, नौका दौड़ की झांकी, गीत-संगीत और विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।
उत्सव के दौरान करीब 1,250 लोगों के लिए ओणसद्य की व्यवस्था की गई है। केले के पत्ते पर परोसे जाने वाले इस पारंपरिक भोज में चावल, दाल, सांभर, रसम, कालान, ओलन, अवियल, थोरन, कूटुकरी, एलिशेरी, छाछ, आम व नींबू का अचार, अदरक की चटनी, केले के चिप्स, पापड़ और पल्लड़ा पायसम सहित 20 से अधिक व्यंजन शामिल होंगे।
केरल समाजम समिति ने शहरवासियों और समाज के सदस्यों को ओणम समारोह एवं ओणसद्य में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। समिति के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य केरल की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखना तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version