Dr Abhishek Child Care

झारखंड में एक बार फिर मौसम ने ली करवट; जमशेदपुर में हुई 24 एमएम बारिश

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में एक बार मौसम ने करवट ली है. जहां जमशेदपुर में गुरुवार को धूप छाव के बीच दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई. इसे लेकर मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक आनंद ने पूर्व ही चेतावनी जारी की थी. वहीं उन्होंने बताया है कि झारखंड में मॉनसून सामान्य रहा है. इस दौरान अगले दो दिन यानी गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जतायी है. 18 अगस्त को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा, खुंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी है.

जमशेदपुर में गुरुवार का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही गुरुवार सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक जमशेदपुर में 24.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया.
पूर्वानुमान – मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि 18 अगस्त के बाद से बारिश में कमी आयेगी. 18 अगस्त तक वज्रपात के साथ बारिश होगी. 21 अगस्त से फिर बारिश में बढ़ोतरी होगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version