Don't Click This Category

कभी साइकिल से स्टेज शोज करने जाते थे पवन सिंह….आज एक फिल्म का लेते है लाखों

सोशल संवाद/डेस्क : पवन सिंह को फैन्स उन्हें पावर स्टार कहकर बुलाते हैं। आज उनका इंडस्ट्री में इतना बड़ा नाम है लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर संघर्षों भरा रहा है। पवन सिंह बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बचपन से ही स्टेज शोज करने शुरू कर दिए, जहां वो गाना गाते थे। भोजपुरी इंडस्ट्री में जब पवन सिंह ने कदम रखा तो सालों तक वह केवल गायिकी के क्षेत्र में ही रहे।

पहले पवन सिंह अपने भाई के कंपनी से जुड़ गए और गाना गाने लगे। सफल होने के बाद उनके भाई ने ही एक्टिंग में डेब्यू करने में मदद की। उनके भाई ने फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम’ बनाई जिससे पवन सिंह ने एंट्री की।

पवन सिंह जब 6-7 साल के थे तो उन्हें पढ़ने नहीं आता था लेकिन उन्होंने सुनकर गाने सीख लिए। आस-पास के लोग उनके चाचा को बताते थे कि उनका भतीजा अच्छा गाता है। उसी दौरान पास के मंदिर में एक कार्यक्रम में रखा गया जहां पवन सिंह ने गाना गाया था। तब उनके चाचा को लगा कि एक दिन वह बड़े सिंगर बनेंगे और उन्हें ट्रेनिंग देने लगे।

पवन सिंह के नाम से फिल्म ‘पवन राजा’ बनाई गई, जिसमें उन्होंने लीड रोल किया। फिल्म उनकी निजी जिंदगी से प्रेरित है। वह बचपन में अपने चाचा के साथ शोज करने जाते थे। उनके चाचा साइकिल चलाते थे और वह उस पर पीछे बैठते हैं। साइकिल से वह दूर-दूर जगह जाते थे और शोज करते थे। कभी साइकिल से शोज के लिए जाने वाले पवन सिंह के पास आज गाड़ियों का लंबा काफिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, आज पवन सिंह एक फिल्म करने के 40-50 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।

 

 

 

 

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

12 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

13 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago