सोशल संवाद/ डेस्क: झारखंड सरकार ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान के अनुसार, झारखंड में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा. सोरेन का शुक्रवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था और उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह रांची लाया गया.

यह भी पढ़ें:दिल्ली हाई कोर्ट में 10वीं पास के लिए निकली कोर्ट अटेंडेंट भर्ती
बयान में कहा गया, राज्य सरकार ने मंत्री के सम्मान में 16 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक रखने का फैसला किया है. इसमें कहा गया कि सभी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इस दौरान कोई भी आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा.
रामदास सोरेन का दाहसंस्कार उनके घोड़ाबंधा स्थित आवास के निकट धूमा कॉलोनी में किया जाएगा. शुक्रवार को शाम चार बजे दाहसंस्कार किया जाएगा. इससे पहले लोगों के लिए को शव अंतिम दर्शन के लिए उनके घोड़ाबंधा आवास पर रखा जाएगा.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता को दो अगस्त को आवास में बाथरूम में गिरने के बाद जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोरेन (62) की हालत गंभीर थी और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था.









