Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जमशेदपुर वन प्रमंडल द्वारा मिशन लाईफ के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर छात्र – छात्राओं को किया जागरूक

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में जमशेदपुर वन प्रमंडल द्वारा वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड सरकार के आधीन कार्यक्रम लाईफ मिशन के तहत विद्यालय के छात्र छात्राओं व इको विकास समिति के सदस्यों को पर्यावरण कि सुरक्षा के लिए जिवन शैली में परिवर्तन लाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्रों व शिक्षाविद् जयहरि सिंह मुंडा ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर किया। जमशेदपुर वन प्रमंडल के उप परिसर पदाधिकारी राकेश कुमार ने कार्यक्रम मिशन लाईफ के सभी पहलुओं पर विस्तार पूर्वक फोकस करते हुए प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करने, भूमिगत जल को बचाने,जरूरत से ज्यादा बिजली का अपव्यय, पेड़ पौधों कि सुरक्षा, जंगली जानवरों कि सुरक्षा के विषय में बताया। वहीं शिक्षाविद् जयहरि सिंह मुंडा ने जमशेदपुर वन प्रमंडल के उप परिसर पदाधिकारीयों द्वारा लगातार ग्रामीणों के साथ मधुर संबंध स्थापित करते हुए क्षेत्र में जागरूक फैलाने के कदम को सराहा।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्रों ने सिदिरसाई हाल्ट परिसर एवं चाकड़ी मोड़ से टांगराईन तक सड़क के किनारे वृक्षारोपण करने का आग्रह किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने चित्रांकन के माध्यम से वृक्षारोपण, भुमिगत जल का बचाव, प्लास्टिक से हानी को आदि को दर्शाया। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय एवं आसपास के परिसर को प्लास्टिक मुक्त करते हुए साफ करते हुए पर्यावरण को साफ रखने एवं  अपने- अपने जन्मदिन पर एक एक वृक्ष लगाने व देखरेख करने की शपथ ली।

कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के अलावे जमशेदपुर वन प्रमंडल के नवीन कुमार झा, विश्वजीत महापात्र, रविंद्र नाथ महतो, राकेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्रों, शिक्षाविद जहरी सिंह मुंडा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ,समाजसेवी उज्जवल कुमार मंडल, ग्राम प्रधान मंगल पान, इको विकास समिति के अध्यक्ष सकला टूडू ,अरूप मंडल , पार्वती माझी आदि उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator