March 26, 2025 9:45 pm

13 महीने से बंद शंभू बॉर्डर की एक लेन खुली:पंजाब में 3 जगह पुलिस-किसानों में झड़प; CM मान ने इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाई

सोशल संवाद/डेस्क : पुलिस के शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने पर पंजाब में बवाल मचा हुआ है। किसान हाईवेज पर उतर आए हैं। अब तक 3 जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो चुकी है। वहीं शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने से की गई बैरिकेडिंग हटाई जा रही है। शंभू बॉर्डर का पंजाब से हरियाणा जाने वाला हिस्सा खोल दिया गया है। DIG हरमनबीर गिल ने कहा कि लोग यहां से जा सकते हैं। अब अंबाला से राजपुरा जाने वाली साइड खोली जा रही है।

इधर, पुलिस ने किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को पंजाब में आर्मी के कंट्रोल वाले जालंधर कैंट के PWD रेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया है। बुधवार दोपहर हिरासत में लेने के बाद पहले उन्हें जालंधर सिटी के PIMS अस्पताल ले जाया गया था।

पंजाब CM भगवंत मान ने आज शाम 7 बजे कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

किसान आंदोलन पर एक्शन के पंजाब में 3 बड़े रिएक्शन

1. मोगा में किसानों ने DC ऑफिस घेरने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस की गाड़ी भी हटा दी। इसके बाद जमकर धक्कामुक्की हुई। यहां पुलिस-किसान आमने-सामने हैं।

ये भी पढ़े : आसमान छूया, पर मिट्टी न भूली, वापस लौटी, सितारे जेब में लेकर – हमारी सुनीता

2. मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में किसानों ने बठिंडा-गंगानगर हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें हटाया और हिरासत में ले लिया।

3. बठिंडा के रामपुरा फूल में किसानों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें हाईवे से खदेड़ दिया। उनके ट्रैक्टर धक्का देकर किनारे कर दिए।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने