समाचार

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर: नवंबर-दिसंबर में बिल आएगा; विधानसभा-लोकसभा चुनाव साथ होंगे, अगले 100 दिन में निकाय चुनाव

सोशल संवाद / डेस्क : देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। बिल शीतकालीन सत्र यानी नवंबर-दिसंबर में संसद में पेश किया जाएगा।

17 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सरकार इसी कार्यकाल में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ लागू करेगी। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने कहा था कि बार-बार चुनाव देश की प्रगति में बाधा पैदा कर रहे हैं।

कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ‘पहले फेज में विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ होंगे। इसके बाद 100 दिन के भीतर दूसरे फेज में निकाय चुनाव साथ कराए जाएं।

वन नेशन वन इलेक्शन पर विचार के लिए बनाई गई पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 14 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। रिपोर्ट 18 हजार 626 पन्नों की है।

पैनल 2 सितंबर 2023 को बनाया गया था। यह रिपोर्ट स्टेकहोल्डर्स-एक्सपर्ट्स से चर्चा के बाद 191 दिन की रिसर्च का नतीजा है। कमेटी ने सभी विधानसभाओं का कार्यकाल 2029 तक करने का सुझाव दिया है।

पैनल के 5 सुझाव...

1.सभी राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल अगले लोकसभा चुनाव यानी 2029 तक बढ़ाया जाए।

    2. हंग असेंबली (किसी को बहुमत नहीं), नो कॉन्फिडेंस मोशन होने पर बाकी 5 साल के कार्यकाल के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जा सकते हैं।

    3. पहले फेज में लोकसभा-विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जा सकते हैं, उसके बाद दूसरे फेज में 100 दिनों के भीतर लोकल बॉडी के इलेक्शन कराए जा सकते हैं।

    4. चुनाव आयोग लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राज्य चुनाव अधिकारियों के परामर्श से सिंगल वोटर लिस्ट और वोटर आई कार्ड तैयार करेगा।

    5. कोविंद पैनल ने एकसाथ चुनाव कराने के लिए उपकरणों, जनशक्ति और सुरक्षा बलों की एडवांस प्लानिंग की सिफारिश की है।

    क्या बिल को कानून बनाने में कोई अड़चन आएगी

    1. कोविंद कमेटी ने 18 संवैधानिक बदलावों का सुझाव दिया है, इनमें से ज्यादातर में राज्यों की विधानसभाओं के सहमति की जरूरत नहीं है।
    2. कुछ संवैधानिक बदलावों के लिए बिलों को संसद में पास कराना जरूरी होगा।
    3. सिंगल इलेक्टोरल रोल और सिंगल वोटर आईडी कार्ड के लिए आधे से ज्यादा राज्यों की मंजूरी जरूरी होगी।
    4. संभव है कि कोविंद कमेटी की रिपोर्ट पर लॉ कमीशन भी अपनी रिपोर्ट पेश करे।
    5. सूत्रों का कहना है कि लॉ कमीशन 2029 में लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकायों और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का सुझाव दे।
    6. इसके अलावा लॉ कमीशन गठबंधन सरकार और हंग असेंबली जैसी स्थिति आने पर नियम की मांग करे।

    अभी ऐसी है वन नेशन-वन इलेक्शन की संभावना

    एक देश-एक चुनाव लागू करने के लिए कई राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल घटेगा। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 के आखिर में हुए हैं, उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विधि आयोग के प्रस्ताव पर सभी दल सहमत हुए तो यह 2029 से ही लागू होगा। साथ ही इसके लिए दिसंबर 2026 तक 25 राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने होंगे।

    Tamishree Mukherjee
    Published by
    Tamishree Mukherjee

    Recent Posts

    • समाचार

    शाह बोले- पाकिस्तान और कांग्रेस का एजेंडा एक:राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ; PAK रक्षा मंत्री बोले थे- 370 की बहाली चाहते हैं

    सोशल संवाद /डेक : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान…

    53 mins ago
    • समाचार

    टाटा पिगमेंट में 17.64 प्रतिशत बोनस, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 71,118 रुपये और न्यूनतम 54,247 रुपये बोनस राशि

    सोशल संवाद / जमशेदपुर: टाटा पिगमेंट प्रबंधन व टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन ने वार्षिक 2023-2024…

    2 hours ago
    • समाचार

    झारखंड में शुरू हुई नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया, भेजे गये अधिकारियों के नाम

    सोशल संवाद / रांची : झारखण्ड में नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…

    2 hours ago
    • समाचार

    टेल्को : केंद्रीय समिति ईस्ट जोन की बैठक में 47 पूजा समितियों ने रखी समस्याएं

    सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ईस्ट जोन की…

    4 hours ago
    • समाचार

    चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 1 जवान घायल

    सोशल संवाद / डेस्क : चाईबासा के सारंडा जंगल इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है।…

    4 hours ago
    • समाचार

    विधायक सरयू राय के अनुशंसा पर बर्मामाइन्स मार्केट में विभिन्न जगहों पर पेपर्स ब्लॉक का निर्माण

    सोशल संवाद / जमशेदपुर : विधायक सरयू राय के अनुशंसा पर बर्मामाइन्स मार्केट में विभिन्न…

    7 hours ago