---Advertisement---

पलामू में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा भेजी जा रही खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Opium smuggling racket busted पलामू

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड में नशे के बढ़ते कारोबार पर पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास अफीम की खेप की डिलीवरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक किलो 263 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।

यह भी पढ़ें: धनबाद-दुमका दूरी होगी 35 किमी कम, पुल और नई सड़क से बदलेगा पूरा इलाका तेजी से

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार रजक और सत्यदेव यादव के रूप में हुई है, जो चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी ट्रेन के जरिए इस अफीम की खेप को हरियाणा भेजने की तैयारी में थे, जहां इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस के अनुसार, इन दोनों के खिलाफ हरियाणा में भी नशे के कारोबार से जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं।

इस मामले में मेदिनीनगर टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में मदद मिलेगी।

इस कार्रवाई में डीएसपी राजीव रंजन, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार और टी-ओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार समेत पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version