---Advertisement---

ट्रेड अप्रेंटिस समेत 180 पदों पर मौके

By Riya Kumari

Published :

Follow
ट्रेड अप्रेंटिस समेत 180 पदों पर मौके

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : इस्पात मंत्रालय के अधीन आने वाली कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ के लिए ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्निशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 180 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आईटीआई, इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिग्री वाले उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़कर अपनी योग्यता को जांचकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। साक्षात्कार का आयोजन 01 जून से 11 जून 2026 तक होगा।

यह भी पढे : बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती

ट्रेड अप्रेंटिस, कुल पद : 150

इन ट्रेड में भर्तियां : मेकेनिक (डीजल),

फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मेकेनिक (मोटर व्हीकल), कोपा और मशीनिस्ट। योग्यता : संबंधित ट्रेड में आईटीआई हो।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस, कुल पद : 16 इन विभाग में भर्तियांः मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, माइनिंग इंजीनियर और सिविल इंजीनियर।

योग्यता : संबंधित विषय में चार वर्षीय इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हो।

टेक्निशियन अप्रेंटिस, कुल पद : 14 विभाग : मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, माइनिंग इंजीनियर और एमओएम। योग्यता : संबंधित विषय में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो।

स्टाइपेंड : संस्थान के नियमानुसार। आयु सीमा : संस्थान तय करेगा। नोट अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। आवेदन शुल्क : निशुल्क । आवेदन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया :

साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए भत्ता देय नहीं होगा।
एनएमडीसी लिमिटेड की वेबसाइट (www.nmdc.co.in) पर जाएं।

होमपेज पर दाएं तरफ दिख रही तीन नीली लाइन पर क्लिक करें। यहां पर Careers पर क्लिक करें। नए पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगी। इनमें से 09 May 2026 Apprenticeship Training Vacancy Notification 2026 at NMDC Bacheli project पर क्लिक करें।

नोटिफिकेशन खुल जाएगी। अब इसे पढ़कर योग्यता की जांचकर लें।

आवेदन करने के लिए पंजीकरण करना होगा। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए (www.apprenticeship india.gov.in/) पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए (nats.education.gov.in/student_register.php) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें और साक्षात्कार के लिए पहुंचें।

साक्षात्कार स्थल : ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, बीआईओएम, बचेली कॉम्प्लेक्स, बचेली, दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़)-494553

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---