इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों में खाली सीटों पर सीधे दाखिले का मौका

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
engineering and polytechnic colleges

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में काउंसेलिंग के कई दौर पूरे होने के बावजूद डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कई सीटें रिक्त रह गई हैं। जेसीईसीईबी (झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड) द्वारा आयोजित काउंसेलिंग के बाद बची सीटों को भरने के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को ओपन इंटरव्यू के जरिए सीधे नामांकन का अंतिम मौका दिया है।

यह भी पढ़े : जोड़ा ट्रक ओनर्स एसोसिएशन चुनाव को लेकर नई टीम की तैयारी बैठक संपन्न

विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी और पीपीपी मोड पर संचालित 36 तकनीकी संस्थानों में फर्स्ट सेमेस्टर (नियमित) तथा तीसरे सेमेस्टर (लेटरल एंट्री) की खाली सीटों पर 13 सितंबर को विभागीय प्रतिनिधि की मौजूदगी में ओपन इंटरव्यू सह नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इच्छुक व योग्य छात्र सीधे संबंधित कॉलेज में उपस्थित होकर दाखिला ले सकते हैं।

कोल्हान के प्रमुख संस्थान :

  • आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डिग्री व डिप्लोमा)
  • बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डिग्री व डिप्लोमा)
  • मैरीलैंड इंस्टिट्यूट ऑफ
  • टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
  • अल-कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज
  • चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज
  • बहरागोड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज
  • चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज
  • डॉ एपीजेए कलाम इंस्टिट्यूट ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (पश्चिमी सिंहभूम)

राज्य के अन्य प्रमुख संस्थान, जहां सीटें रिक्त :

आरटीसी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ओरमांझी), जेवियर्स इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक एंड टेक्नोलॉजी (नामकुम), विद्या मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (तुपुदाना), सेंटर फॉर बायो-इंफॉर्मेटिक्स (हिनू), बीआईटीटी पॉलिटेक्निक, कैम्ब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी व पॉलिटेक्निक, सरोजिनी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बुंडू), निलई एजुकेशनल ट्रस्ट ग्रुप, सिल्ली पॉलिटेक्निक, हैदर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, केके पॉलिटेक्निक व केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (धनबाद), पेमिया ऋषिकेश इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (धनबाद), धनबाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बिरसा कॉलेज, ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (धनबाद), गुरु गोविंद सिंह टेक्निकल कैंपस (चास, बोकारो), बोकारो इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (गिरिडीह), खंडोली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (गिरिडीह), राम गोविंद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी व पॉलिटेक्निक (कोडरमा), गिरिजा इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक (रामगढ़), डीएवी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डाल्टनगंज), रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज, दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज, पाकुड़ पॉलिटेक्निक, गोला पॉलिटेक्निक, मधुपुर पॉलिटेक्निक, गढ़वा पॉलिटेक्निक और गुमला पॉलिटेक्निक।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version