सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील जैसी बड़ी कंपनी में काम सीखने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. टाटा स्टील ने अपने जमशेदपुर वर्क्स और टिनप्लेट डिवीजन में “अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम 2026” के तहत वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती का उद्देश्य युवाओं को उद्योग के लाइव माहौल में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग देकर उनके कौशल को निखारना है.
यह भी पढे : जिले में 12976 लोगों की मलेरिया जांच में 104 नये मरीज मिले
चयनित प्रशिक्षुओं को 1 साल की थॉन-द-जॉब प्लांट ट्रेनिंग दी जायेगी. २.दौरान उन्हें अप्रेंटिसशिप एक्ट के नियमों के मुताबिक मासिक स्टाइपेंड (वजीफा) मिलेगा. ट्रेनिंग पूरी होने पर एसएनटीआइ द्वारा सर्टिफिकेट दिया जायेगा. यह विशुद्ध रूप से एक साल का प्रशिक्षण कार्यक्रम है. टाटा स्टील ने साफ किया है कि इस ट्रेनिंग के पूरा होने के बाद कंपनी में किसी भी तरह के स्थायी रोजगार या नौकरी का दावा नहीं किया जा सकेगा. इसके अलावा, चयनित उम्मीदवारों को रहने व खाने की व्यवस्था करनी होगी. कंपनी की ओर से हॉस्टल सुविधा नहीं दी जायेगी.
आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू :
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई की रात 11:45 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हैं. केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे. जिन्होंने साल 2021 या उसके बाद अपनी पढ़ाई पूरी की है. 2026 में फाइनल परीक्षा देने वाले छात्र भी शामिल हो सकते हैं. उम्मीदवारों की जन्मतिथि 1 जुलाई 2001 से 1 जुलाई 2008 के बीच होनी चाहिए.
इंजीनियरिंग, साइंस और आर्ट्स ग्रेजुएट्स कर सकते हैं आवेदन
इंजीनियरिंग व तकनीकी छात्र
मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्जिकल या प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बीटेक या डिप्लोमा धारक इसके पात्र हैं. फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट और वेल्डर ट्रेड से आइटीआइ पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं.
नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स
कंप्यूटर की जानकारी के साथ रसायन शास्त्र में बीएससी या बीबीए करने वाले युवा भी इसमें शामिल हो सकते हैं. वहीं, अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के बीए पास उम्मीदवारों को भी विशेष रूप से आवेदन का मौका दिया गया है.
चयन की प्रक्रिया: चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा से होगा. सफल होने वालों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा. परीक्षा की तारीखों की जानकारी उम्मीदवारों को उनकी ईमेल पर मिलेगी. उम्मीदवारों के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता और पैन कार्ड होना अनिवार्य है. ताकि स्टाइपेंड की प्रक्रिया में कोई बाधा न आये.









