सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने प्रशिक्षित अवर स्नातक शिक्षक के 58 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां राज्य के दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के लिए की जाएंगी।
यह भी पढे : असिस्टेंट मैनेजर की 15 नियुक्तियां
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 है।
योग्यता
12वीं पास या समकक्ष योग्यता हो।
विशिष्ट शिक्षा (श्रवण क्षीणता /क्षीण दृष्टि / प्रमस्तिष्क घात / मानसिक रूप से अविकसित) में डिप्लोमा किया हो। सांकेतिक भाषा हिंदी / अंग्रेजी में पढ़ने-लिखने का ज्ञान हो। विशिष्ट शिक्षक के रूप में भारतीय पुनर्वास परिषद में पंजीकरण हो। वेतनः 35,400 से 1,12,400 रुपये।
आयु सीमा
न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 से की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
शार्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये देय होगा।
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in//default.aspx









