सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय नौसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से अग्निवीर के बंपर पदों पर आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां अग्निवीर (अप्रेंटिस) 01/2027 और 02/2027 बैचों के लिए की जाएंगी। यह भर्ती चार साल के लिए की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर जाकर 29 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

यह भी पढे : आईटीआई : नामांकन प्रक्रिया शुरू 25 जून तक आवेदन
अग्निवीर (अप्रेंटिस)
योग्यता : न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन परीक्षा उत्तीर्ण हो।
- उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा हो।
निम्नलिखित ट्रेड में डिप्लोमा हो…
- इंजीनियरिंग स्ट्रीम : मरीन इंजीनियरिंग एंड सिस्टम्स, मैकेनिकल, प्रोडक्शन / ऑटोमोबाइल, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, रिपेयर एंड मेंटेनेंस, पावर प्लांट इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल / प्रोडक्शन, मेंबर / मेंटेनेंस, मशीन, मैन्युफैक्चरिंग / मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, मेकाट्रॉनिक्स, मेटालर्जी, इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग।
इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम : इलेक्ट्रॉनिक्स
- एंड कम्युनिकेशन, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग।
आयु सीमा अग्निवीर (अप्रेंटिस) 01/2027 बैच : उम्मीदवार का जन्म 01 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।
अग्निवीर (अप्रेंटिस) 02/2027 बैच : उम्मीदवार का जन्म 01 मई 2005 से
- 31 अक्तूबर 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
- यह दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- पहले चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी), लिखित परीक्षा और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क : सभी वर्गों के लिए 550 रुपये शुल्क देय होगा। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट (joinindiannavy.gov.in) पर जाएं। होमपेज पर Sailors /Agniveers के आगे स्क्रॉल हो रहे Online application window for Agniveer (Apprentice) – 01/27 and 02/27 … पर क्लिक करें।









