सस्ते दाम पर सोना खरीदने का मौका! इस तारीख से करें आवेदन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : गोल्ड में इन्वेस्ट करने के लिए लोग अक्सर बाजार से सोने के ज्वैलरी या बिस्किट खरीदते हैं. लेकिन, जमाना बदल गया है अब आप बिना गोल्ड खरीदे भी सोने से पैसा बना सकते हैं. इसके लिए गोल्ड बॉन्ड और गोल्ड ईटीएफ जैसे शानदार विकल्प उपलब्ध हैं. अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में पैसा लगाना चाहते हैं तो सरकार एक शानदार मौका दे रही है.केंद्र सरकार इस महीने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की एक किश्त जारी करेगी और फरवरी में एक अन्य किश्त जारी की जाएगी.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 2023-24 सीरीज–3 इस महीने 18-22 दिसंबर को खुलेगी. सीरीज–4 के लिए 12-16 फरवरी की तारीख तय है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, चुनिंदा डाकघरों और मान्य शेयर बाजारों बीएसई एवं एनएसई के जरिये की जाएगी. परंपरागत सोने की मांग कम करने और घरेलू बचत के एक हिस्से के तौर पर गोल्ड बॉन्ड की बिक्री सबसे पहले नवंबर, 2015 में शुरू की गई थी.सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) में 205 में निवेश करने वाले लोगों का पैसा 8 साल में दोगुना हो गया. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली सीरीज 30 नवंबर, 2023 को मैच्योर हो गई है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---