March 16, 2025 2:58 pm

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना से बस्तियों की शाखाओं का शाखा महाकुंभ का आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना से बस्तियों की शाखाओं का शाखा महाकुंभ

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज दिनांक १९/०१/२०२५ रविवार को जमशेदपुर महानगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना से बस्तियों की शाखाओं का शाखा महाकुंभ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महानगर के सभी 13 नगरों का प्रतिनिधित्व हुआ, जिसमें 107 बस्तियों ने अपनी – अपनी शाखा एक साथ लगाई और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शाखा के उपरांत प्रांत प्रचारक श्रीमान गोपाल जी का पाथेय सभी स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ,जिसमें उन्होंने भारत के परम वैभव के ध्येय मार्ग पर चलने वाले संघ के सभी प्रयत्नों को विस्तार पूर्वक रखा।

यह भी पढ़े : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आदित्यपुर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

संघ की शाखा जो व्यक्ति निर्माण की अनुपम पद्धति है उसकी प्रासंगिकता को सुंदर ढंग से चित्रित किया। संघ की शाखाओं में होने वाले कार्यक्रम जिनसे स्वयंसेवकों में सदगुणों का विकास होता है उस पर प्रकाश डाला। व्यक्तित्व, कृतित्व, नेतृत्व, समझदारी और समर्पण इत्यादि गुणों का निर्माण करने वाली शाखा के विभिन्न कार्यक्रम जिनसे शारीरिक और बौद्धिक आयामों का सुदृढ़ीकरण होता है साथ ही समता और खेल भावना के द्वारा जो जो भावनाएं बनती है उनको भी अच्छे से समझाया।

राष्ट्रीय समस्या की सभी चुनौतियों को संघ अपनी योजना में संपादन हेतु लेता है और कार्यकर्ताओं को समाज की सज्जन शक्ति के रूप में विकसित करता है, इस बात पर भी उन्होंने जोर दिया। सभी उपस्थित सुधि जनों को संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार जी तथा गुरुजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। संघ के शताब्दी वर्ष पर विशेष रूप से पंच प्रण जिनमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व के भाव का जागरण, नागरिक कर्तव्य तथा पर्यावरण संरक्षण के विषय को विस्तार पूर्वक रखा।

उन्होंने यह आग्रह किया कि हम सभी का प्रयास बस्तियों को शाखा युक्त करना जिनमें कम से कम तीन श्रेणी की शाखा विद्यार्थी, महाविद्यालयीन और व्यवसायी श्रेणी की शाखा लगे। उनके मार्गदर्शन के बिंदुओं में भारतीय संस्कृति, सुसंगठित समाज और विश्व कल्याण के धर्म को आधार बनाते हुए भारत को सर्वांगीण उन्नति देने हेतु पूरे मनोयोग से लगने का आग्रह रहा। संघ के द्वारा देश हित में समाज के बंधुओं द्वारा एक अच्छा नेतृत्व करते हुए जो रचनात्मक कार्य संपन्न हुए जिसमें राम मंदिर का निर्माण,धारा 370, विवेकानंद केंद्र ऐसे और भी अनेकों उदाहरण को प्रस्तुत करते हुए संघ कार्य की महत्ता को स्वयंसेवकों के बीच रखा।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने