सोशल संवाद / डेस्क : अगर आप इस हफ्ते घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए कई बड़े OTT रिलीज तैयार हैं। 9 से 15 मार्च के बीच Netflix, Prime Video, ZEE5 और अन्य प्लेटफॉर्म पर कई चर्चित शो और फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

इस हफ्ते की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली रिलीज में Aspirants सीजन 3, The Society सीजन 2 और The Taj Story जैसी फिल्में शामिल हैं।

Aspirants Season 3
लोकप्रिय वेब सीरीज Aspirants का तीसरा सीजन इस हफ्ते रिलीज हो रहा है। इस सीरीज में UPSC की तैयारी करने वाले युवाओं की जिंदगी, दोस्ती और संघर्ष को दिखाया गया है।
नई कहानी में DM अभिलाष की जिंदगी में आए नए संकट और उनके दोस्तों के साथ रिश्तों में बदलाव को दिखाया जाएगा। यह सीरीज 13 मार्च 2026 से Prime Video पर स्ट्रीम होगी।

The Society Season 2
कॉमेडियन और होस्ट Munawar Faruqui का लोकप्रिय रियलिटी शो The Society भी नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है।
इस शो में कई नए कंटेस्टेंट नजर आएंगे और दर्शकों को पहले से ज्यादा मनोरंजन मिलने की उम्मीद है। शो का दूसरा सीजन 9 मार्च 2026 से स्ट्रीम होना शुरू हो चुका है।

The Taj Story
कोर्टरूम ड्रामा फिल्म The Taj Story भी इस हफ्ते OTT पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिग्गज अभिनेता Paresh Rawal नजर आएंगे।
यह फिल्म 13 मार्च 2026 को Lionsgate Play पर रिलीज होगी और इसके विषय को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही है।

इस हफ्ते OTT पर मिलेगा जबरदस्त मनोरंजन
मार्च के दूसरे हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें ड्रामा, रियलिटी शो और कोर्टरूम थ्रिलर जैसी कई दिलचस्प कहानियां शामिल हैं।
अगर आप नई और ट्रेंडिंग कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है।









