Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

इंकैब कर्मियों के खातों में दो दिन में जाएगी बकाया राशि

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
इंकैब कर्मियों के खातों में दो दिन में जाएगी बकाया राशि
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : इन्कैब इंडस्ट्रीज पर एनसीएलएटी दिल्ली के ट्रॉपिकल वेंचर और अन्य दूसरे मामलों पर 22 जून को फैसला आने के बाद आरपी पंकज कुमार टिबरेवाल ने कर्मचारियों के बकाये दावों का भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : जिले में मलेरिया के 119 मरीज मिले, डॉक्टरों की जांच जारी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बताया जा रहा है कि आरपी (रिज्यूलेशन प्रोफेशनल) पंकज कुमार टिबरेवाल अगले दो दिन में कर्मचारियों के बैंक खातों में दावों की राशि भेजना शुरू कर देंगे। वर्तमान में कंपनी की जमशेदपुर, पुणे और कोलकाता को मिलाकर 1616 ऑपरेशनल क्रेडिटर्स (कर्मचारी) दावेदार के रूप में दर्ज हैं।

प्रथम चरण में 600 कर्मचारियों के खाते में राशि भेजी जाएगी। जिन कर्मचारियों के बैंक खाते किन्हीं कारणों से निष्क्रिय हैं, उनके पोस्टल एड्रेस पर पत्र भेजा जायेगा और उनसे यथाशीघ्र खाते को सक्रिय कर सूचित करने के लिए कहा जाएगा। इसकी पुष्टि इंडियन केबुल वर्कर्स यूनियन के महासचिव रामविनोद सिंह ने की है।

वीएन सिंह इन्कैब के चीफ ऑफ सिक्योरिटी नियुक्त

वेदांता ने इंकैब इंडस्ट्रीज के लिए चीफ ऑफ सिक्योरिटी की नियुक्ति कर दी है। जमशेदपुर के लिए विवेकानंद सिंह को चीफ ऑफ सिक्योरिटी नियुक्त किया गया है। उन्होंने 1 जुलाई से पद संभाल लिया है। वीएन सिंह इसके पहले टाटा मोटर्स में एडमिनिस्ट्रेशन के हेड के पद पर थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator