पाकिस्तानी क्रिकेटर ने MS Dhoni के तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले – ‘आईपीएल 2023 सिर्फ माही…’

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में क्रिकेट का रोमांच सिर चढ़कर बोला. इस सीजन में फैंस को एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले. वहीं इस सीजन की किंग चेन्नई सुपर किंग्स बनी. चेन्नई ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को धोया और आईपीएल के 16वें सीजन का खिताब अपने नाम किया. इस सीजन में खासतौर पर महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी सीएसके के हर मैच में देखने को मिली. सीएसके का मुकाबला जहां भी हुआ धोनी के फैंस ने वहां चमक बिखेरी.

वहीं अब आईपीएल के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और पीसीबी के अध्यक्ष रह चुके रमीज राजा ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है.पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और पीसीबी के अध्यक्ष रह चुके रमीज राजा ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और आईपीएल 2023 चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

रमीज राजा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘आईपीएल का यह सीजन पीले रंग और महेंद्र सिंह धोनी के लिए याद रखा जाएगा. यह सीजन धोनीमेनिया, उनकी विनम्रता, उनकी कप्तानी, उनकी शांति और उनकी शानदार विकेटकीपिंग के लिए याद रखा जाएगा. सुनील गावस्कर जैसे लीजेंड ने धोनी को अपने शर्ट पर ऑटोग्रॉफ साइन करने को कहा इससे बड़ी तारीफ धोनी के लिए नहीं हो सकती’.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---