समाचार

पांच कुंडिया गायत्री महायज्ञ:-विचार क्रान्ति अभियान से जुड़े सैकड़ों बालागुड़ा भक्त

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट – संजय सिन्हा): केंदुझर (ओडिशा) बड़बिल तहसील क्षेत्र मे अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा परमपूज्य गुरुदेव पंडित राम शर्मा और वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन जन को देवत्व का निर्माण, विचार क्रान्ति अभियान से मानव, समाज और युग परिवर्तन के निरन्तर प्रयास के क्रम में जोड़ा प्रखण्ड अंतर्गत बालागुड़ा ग्राम पंचायत में एक पांच कुंडिया गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बोलानी, बालागुड़ा, कलिंगनगर, जोड़ा के सैकड़ों महिला, पुरुष और यूवा युवती भक्त उपस्थित थे।

एक दिवसीय कार्यक्रम के आरम्भ में एक कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं और कन्याओं ने  कारो नदी से पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर वापस यज्ञशाला पहुंची।क्योंझर गायत्री परिवार के शरत कु मिश्रा की टोली द्वारा संचालित कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों बोलानी और बालागुड़ा पंचायत के लोगों ने यज्ञ में सम्मिलित हो आहुतियां प्रदान करते हुए परम पूज्य गुरुदेव पंडित राम शर्मा आचार्य के युग निर्माण योजना एवं विचार क्रान्ति अभियान से जुड़े।

कार्यक्रम का संचालन बड़बिल गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता रविनारायन दास, मानस पटनायक, सकुंतला दास, सूर्यमनी चांपिया और जोड़ा गायत्री परिवार के सुकदेव बेहेरा प्रमुख ने किया।

Nidhi Ambade
Published by
Nidhi Ambade

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

13 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

14 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

14 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago