सोशल संवाद / डेस्क : OTT की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने Panchayat Season 5 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी एक बार फिर फुलेरा गांव की दुनिया में लौटने वाले हैं। इस बार गांव में सत्ता बदलने के साथ राजनीति, नए समीकरण और आपसी खींचतान देखने को मिलेगी।
यह भी पढे : Govindpur Halt: 18 करोड़ से बनेगा ब्लॉक स्टेशन, पांच रेल लाइनों का होगा विस्तार
मेकर्स के मुताबिक, पंचायत सीजन 5 का प्रीमियर 3 दिसंबर 2026 को Amazon Prime Video पर होगा। यह सीरीज भारत समेत दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी।
3 दिसंबर को OTT पर रिलीज होगा Panchayat Season 5
पंचायत के पिछले चार सीजन को दर्शकों का शानदार प्यार मिला है। अब पांचवें सीजन को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है। दर्शक एक बार फिर सचिव जी, प्रधान जी, मंजू देवी, रिंकी और बनराकस जैसे किरदारों को नए अंदाज में देख सकेंगे।
इस बार दर्शकों को फुलेरा गांव में बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच कहानी आगे बढ़ती दिखाई देगी।
क्रांति देवी के हाथ में होगी फुलेरा की कमान
Panchayat Season 4 के अंत में फुलेरा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला था। गांव के प्रधान पद के चुनाव में मंजू देवी को हार का सामना करना पड़ा और क्रांति देवी ने जीत हासिल की।
अब नए सीजन में क्रांति देवी के नेतृत्व में गांव की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। वहीं, उनके पति बनराकस यानी भूषण शर्मा की भूमिका भी अहम रहने वाली है। नए प्रधानपति के रूप में बनराकस की योजनाएं और उनका राजनीतिक अंदाज कहानी में नया मोड़ ला सकते हैं।
Panchayat Season5 में ये कलाकार आएंगे नजर
पंचायत के पांचवें सीजन में पुराने कलाकारों की टोली एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
मुख्य कलाकारों में शामिल हैं:
- जितेंद्र कुमार – अभिषेक त्रिपाठी (सचिव जी)
- रघुबीर यादव – प्रधान जी
- नीना गुप्ता – मंजू देवी
- सुनीता राजवर – क्रांति देवी
- फैसल मलिक – प्रह्लाद चा
- चंदन रॉय – विकास
- संविका – रिंकी
- दुर्गेश कुमार – बनराकस
- अशोक पाठक – विनोद
गांव की राजनीति और कॉमेडी का मिलेगा तड़का
Panchayat Season 5 में गांव की राजनीति, आपसी खींचतान, नए रिश्ते और हल्के-फुल्के हास्य का मेल देखने को मिलेगा। सत्ता परिवर्तन के बाद फुलेरा में नए विवाद और नए राजनीतिक समीकरण बनेंगे।
इस सीरीज का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। वहीं, कहानी की रचना दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने की है।
अब दर्शकों को 3 दिसंबर 2026 का इंतजार है, जब एक बार फिर फुलेरा की पंचायत OTT पर दस्तक देगी।











