सोशल संवाद / चक्रधरपुर : पापड़ हाता नव जवान कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने मासूम रज़ा उर्फ गोल्डन के नेतृत्व में नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें जीत की हार्दिक मुबारकबाद दी। इस अवसर पर कमिटी के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नगर परिषद क्षेत्र के विकास को लेकर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
यह भी पढे : टाटानगर से चल सकती है स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, नया कोचिंग डिपो बनने के बाद तैयारी तेज
मुलाकात के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर नगर परिषद के सभी वार्डों की तरह पापड़ हाता क्षेत्र की जनसमस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व जनता से किए गए वादों को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है और क्षेत्र के लोगों का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर मासूम रज़ा उर्फ गोल्डन, मासूक रजा, चिराग़, चांद, परवेज गद्दी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।









