---Advertisement---

बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं पप्पू यादव’:गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का दावा; पूर्णिया MP बोले- आपकी पैदाइश से पहले से हम सांसद

By Riya Kumari

Published :

Follow
MP

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भाजपा में शामिल होना चाहते थे। इस दावे के बाद पप्पू यादव ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “निशिकांत की पैदाइश से पहले हम कई बार सांसद रह चुके हैं।” साथ ही उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव का हवाला दिया।

यह भी पढे : बन्ना गुप्ता सीडी केस पर सरयू राय का बड़ा आरोप, विधानसभा में गलत जवाब पर कार्रवाई की मांग

दरअसल, हाल ही में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी देवघर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सांसद निशिकांत से मुलाकात की थी। दौरे को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने तंज कसा, जिसके बाद से दोनों सांसद में जुबानी जंग छिड़ गई है।

‘उद्योगपति के एजेंट MP’

विवाद तब बढ़ा जब पप्पू यादव ने किसी का नाम लिए बिना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, “देवघर में आज अडाणी मंदिर आए थे, फिर वह उद्योगपतियों के एक एजेंट MP के यहां गए।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ जो दुष्प्रचार चलाया जा रहा है, उसके पीछे असली निवेशक गौतम अडाणी हैं। माना जा रहा है कि यह टिप्पणी सीधे तौर पर निशिकांत दुबे पर थी।

भाजपा में आने की मिन्नतें कर रहे थे पप्पू यादव

पप्पू यादव के इस बयान के बाद निशिकांत दुबे ने कहा,

अभी संसद सत्र के दौरान यही सज्जन लोकसभा के अंदर मुझसे मिलने आए थे, एक ही इनकी विनती थी कि मुझे भाजपा में शामिल करवा दीजिए।अंगूर खट्टे हैं,कुछ तो दीन ईमान होना चाहिए?

पप्पू फिर बोले- आपकी पैदाइश से पहले हम सांसद

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के “भाजपा में एंट्री” वाले दावे पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भड़क गए। उन्होंने फिर X पर लिखा, “इस महोदय का तो नाम नहीं लिए थे, पर जब यह सामने आ गए हैं तो इनसे पूछना चाहिए कि प्रमोद महाजन जी के यहां कौन-सी जमीन की जमींदारी संभाल रहे थे जनाब?”

उन्होंने आगे अपने सियासी अनुभव का हवाला देते हुए कहा, “आपके पैदाइश से पहले कई बार हम सांसद रह चुके थे। पूर्णिया किसी के बाप की जमींदारी नहीं है।”

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version