Dr Abhishek Child Care

साकची-बिष्टुपुर में मई से बदल जायेगी पार्किंग व्यवस्था

By Riya Kumari

Published :

Follow
साकची-बिष्टुपुर में मई से बदल जायेगी पार्किंग व्यवस्था
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) क्षेत्र में मई माह से पार्किंग की व्यवस्था बदल जायेगी. हालांकि, शहरवासियों के लिए राहत की बात यह है कि नयी एजेंसी के आने के बावजूद पार्किंग शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की जायेगी. जेएनएसी ने स्पष्ट किया है

यह भी पढे : बिजली की डिमांड 50 फीसदी बढ़ी ओवरलोड से जल रहे ट्रांसफॉर्मर

कि वर्तमान दरें ही आगे भी लागू रहेंगी. इसके तहत दोपहिया वाहनों के लिए पहले दो घंटे का शुल्क 10 रुपये और चारपहिया वाहनों के लिए 20 रुपये निर्धारित है. वहीं, दो घंटे से अधिक समय होने पर दोपहिया के लिए 2 और चारपहिया के लिए 5 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

बंदोबस्ती के लिए नौ मई को लगेगी बोली :

जेएनएसी एरिया के आठ पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती के लिए नौ मई को बोली लगेगी. शाम चार बजे जेएनएसी कार्यालय में डाक होगा. साकची के पांच और बिष्टुपुर के तीन पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती के लिए खुली डाक से बोली लगेगी. एजेंसी को न्यूनतम बोली की राशि प्लस 2 प्रतिशत टीसीएस अतिरिक्त चुकाना होगा. वहीं, निविदा फॉर्म की कीमत पांच हजार से लेकर 10 हजार रुपये रखी गयी है.

साकची में पार्किंग में लगे वाहन.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version