घोड़ाबांधा से गोविंदपुर तक के पार्कों का होगा सौंदर्याकरण

By Riya Kumari

Published :

Follow
घोड़ाबांधा से गोविंदपुर तक के पार्कों का होगा सौंदर्याकरण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड सरकार राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाने के साथ आम लोगों को बेहतर पर्यावरण और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में ‘अधिसूचित वनभूमि के बाहर पौधरोपण’ योजना के तहत जमशेदपुर वन प्रमंडल के विभिन्न पार्कों और परिसरों के रख-रखाव व सौंदर्याकरण के लिए 1.34 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) की ओर से इसकी स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढे : इकलौती महिला अधिकारी को मौका देने को बनाई नियमावली

इस योजना के तहत घोड़ाबंधा पार्क, पारडीह नेचर पार्क तथा मानगो और गोविंदपुर के पार्कों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें पाकों के रख-रखाव, हरियाली बढ़ाने और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने से जुड़े कार्य शामिल हैं। योजना का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ, हरा-भरा और बेहतर सार्वजनिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

वन विभाग के अनुसार, पार्कों के विकास और सौंदर्याकरण से इन स्थानों पर आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार होने से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। विकसित पार्क स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन और सुकून के बेहतर केंद्र बन सकेंगे। सरकार की इस पहल से इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है। प्राकृतिक स्थलों और जैव-विविधता से जुड़े परिसरों के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

66 इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को प्रदूषणमुक्त एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

– जब्बर सिंह, प्रबंध निदेशक, वन विकास निगम

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version