सोशल संवाद / बड़बिल (रिपोर्ट–संजय सिन्हा): कोलकाता में आयोजित 10वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो टेकोफास्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बड़बिल ताइक्वांडो एसोसिएशन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बोलानी, बड़बिल और जोड़ा के 11 प्रतिभागियों की टीम शनिवार को कोच कार्तिक चंद्र बेहरा के नेतृत्व में कोलकाता के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें: अब मानगो के लोग कर सकेंगे 5 रुपए में भोजन, सरयू राय ने किया ‘श्री बालाजी अन्नपूर्णा चलंत भोजन’ का शुभारंभ
बड़बिल रेलवे स्टेशन पर दर्जनों अभिभावकों एवं समाजसेवियों ने सभी प्रतिभागियों को विजय प्राप्ति की शुभकामनाएं देते हुए ट्रेन से विदा किया। हालांकि हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के विलंब से परिचालन के कारण प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर पहुंचने को लेकर चिंता बनी रही।










