---Advertisement---

चक्रधरपुर डिवीज़न के जमशेदपुर में मंगलवार को यात्री ट्रेन लेट लतीफी को लेकर धरना प्रदर्शन के बाद चक्रधरपुर में हलचल तेज

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : चक्रधरपुर वन विश्राम गृह में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता रामलाल मुंडा जी द्वारा की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं जागरूक नागरिकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य विषय चक्रधरपुर रेल मंडल में पिछले कई वर्षों से ट्रेनों के लगातार लेट चलने की समस्या रहा, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढे : मानगो बाजार का निरीक्षण: मेयर सख्त, नाली, सड़क और बिजली समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उपस्थित लोगों ने बताया कि कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे छात्रों, मजदूरों, व्यापारियों और आम जनता का समय एवं आर्थिक नुकसान हो रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से इस आंदोलन को “जनता रेल आंदोलन” नाम दिया गया और इसे व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:

  • चक्रधरपुर रेल मंडल के DRM एवं रेलवे बोर्ड को लिखित शिकायत भेजी जाएगी।
  • एक हस्ताक्षर अभियान चलाकर अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाया जाएगा।
  • सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाकर मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर तक उठाया जाएगा।
  • यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
  • सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द ही ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

अगली बैठक की घोषणा:

“जनता रेल आंदोलन” के तहत अगली बैठक रविवार, 12 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे वन विश्राम, चक्रधरपुर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आम जनता, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संस्थाएं एवं सभी माननीय व्यक्तियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है, ताकि इस जनसमस्या को मजबूती से उठाया जा सके।

इस अवसर पर पंकज बनकेरा, सन्नी खान, मो० मिंटू, नूरुद्दीन वार्ड पार्षद, दिनेश जेना पूर्व वार्ड पार्षद, बैरम खान, नूरी, मो० जावेद, विजय सिंह संब्राई, अर्जुन मुंडा, सुखलाल लागूरी, गणपति महाली वार्ड सदस्य, चुन्नू रहमान, संतोषी मुंडा, दिनेश जेब, बीरेंद्र राम, पप्पू प्रसाद, शहाबुद्दीन, कोड़ा महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने रेलवे प्रशासन से अपील की कि यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version