Advertisement 2

ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, मधु कोड़ा ने दक्षिण-पूर्व रेलवे से शीघ्र कार्रवाई की मांग

By Aditi Pandey

Published :

Follow
ट्रेनों
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद मधु कोड़ा ने दक्षिण-पूर्व रेलवे से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: सोना देवी यूनिवर्सिटी में 22 दिसंबर को होगा पहला रक्तदान शिविर, शिक्षा संग सेवा का संदेश

मधु कोड़ा ने कहा कि एक्सप्रेस, पैसेंजर, डीएमयू और शटल ट्रेनें रोजाना कई घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि हावड़ा–बड़बिल, हावड़ा–टाटा, हावड़ा–राउरकेला, टाटा–गुवा, टाटा–बड़बिल और पुरी–बड़बिल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पांच से छह घंटे तक विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

मधु कोड़ा ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल रेलवे को हर वर्ष अच्छा राजस्व प्रदान करता है, इसके बावजूद समयपालन और यात्री सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं होना चिंताजनक है।

इसी क्रम में उन्होंने डंगुआपोसी में दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और ट्रेनों के समय पर संचालन सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version