---Advertisement---

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद मचा हड़कंप, सुनवाई टली

By Aditi Pandey

Published :

Follow
पटना

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पटना में एक बार फिर न्यायिक परिसर को निशाना बनाते हुए बम धमाके की धमकी दी गई है। ई-मेल के जरिए भेजे गए संदेश में कोर्ट परिसर में एक साथ कई विस्फोट करने की बात कही गई, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में तुरंत हलचल तेज हो गई।

यह भी पढ़ें: सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का सफल आयोजन

सूचना मिलते ही पटना सिविल कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करा दिया गया। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा जांच जारी है और डॉग स्क्वॉड की टीम भी तलाशी अभियान में जुटी हुई है। किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पटना के अलावा दानापुर और किशनगंज के सिविल कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। गौरतलब है कि पटना सिविल कोर्ट को इससे पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। हाल ही में आई धमकियों के कारण अदालत की कुछ अहम सुनवाईयों को भी टालना पड़ा था।

इससे पहले भी राज्य के अन्य न्यायालयों को इसी तरह के संदेश भेजे गए थे, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था। हालांकि अब तक किसी भी मामले में कोई विस्फोट या बड़ी घटना सामने नहीं आई है, लेकिन बार-बार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश जारी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---