सोशल संवाद/डेस्क: बिहार के Patna High Court में सोमवार को न्यायिक इतिहास का एक नया अध्याय जुड़ गया। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने एक ही दिन में शराबबंदी कानून से जुड़े 510 मामलों की सुनवाई कर नया रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में मामलों की सुनवाई कभी नहीं हुई थी।
यह भी पढ़ें: त्योहारों में हवाई किरायों की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और DGCA से मांगा जवाब
जस्टिस आरपी मिश्रा की अदालत में सभी 510 केस सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किए गए थे। जिन मामलों में अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुए, उन्हें अगली तारीख के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं जिन मामलों में वकील मौजूद थे, उनमें से 475 केसों का निपटारा कर दिया गया।
मामलों के त्वरित निष्पादन में बिहार सरकार की ओर से सहायक लोक अभियोजकों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने केस डायरी के आधार पर अदालत के सामने सभी जरूरी तथ्य रखे। हाईकोर्ट की इस तेज़ और प्रभावी कार्यप्रणाली की जमकर सराहना हो रही है। इस रिकॉर्ड सुनवाई से न केवल न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिली, बल्कि पक्षकारों को भी बड़ी राहत मिली है।










