सोशल संवाद / डेस्क : आंध्र प्रदेश के चर्चित अभिनेता और जन सेना पार्टी के प्रमुख Pawan Kalyan अब झारखंड की राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। पार्टी की ओर से जमशेदपुर में 14 अप्रैल को सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।
यह भी पढे : मालगाड़ियों की संख्या बढ़े या घटे, अहम है कि यात्री ट्रेनें समय पर पहुंचें : सरयू राय
यह अभियान झारखंड के संयोजक अधिवक्ता डॉ. जयराम दास के नेतृत्व में आयोजित होगा। सदस्यता कैंप जमशेदपुर के कसीडीह स्थित कुमार पाड़ा शिव मंदिर के सामने लगाया जाएगा, जहां लोग सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सदस्य बन सकते हैं।
पार्टी के अनुसार, यह सदस्यता अभियान खास सुविधाओं के साथ शुरू किया जा रहा है। इसमें आकर्षक मेंबरशिप फीस के साथ इंश्योरेंस से जुड़ी सुविधाएं भी दी जाएंगी, जो इसे अन्य राजनीतिक दलों से अलग बनाती हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस अभियान के जरिए झारखंड में संगठन को मजबूत किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
जन सेना पार्टी का दावा है कि इस तरह की सदस्यता योजना पहले किसी भी पार्टी ने नहीं चलाई है, जिससे लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।









