September 23, 2023 12:50 pm
Advertisement

1 करोड़ व्यूज के पार पहुंचा पवन सिंह का ब्लॉकबस्टर गाना ‘ओढ़नी सरकत जाए’

Advertisement

सोशल संवाद/डेस्क : भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के फैन्स करोड़ों में हैं। उनकी फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक वीडियोज की भी धूम रहती है। पवन सिंह जैसे ही कोई नया गाना लेकर आते हैं देखते ही देखते वह वायरल हो जाता है। उनका एक गाना ‘ओढ़नी सरकत जाए’ सुनाते हैं। वीडियो में उनके साथ सपना चौहान है। लहंगा पहने सपना हॉट अवतार में हैं। गाने को पवन सिंह के साथ शिवानी ने गाया है। इस साल मई में यह गाना रिलीज हुआ और इसे 1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

पवन सिंह और सपना चौहान की जोड़ी ने स्क्रीन पर धमाल मचा दिया। गाने में सपना का जोरदार डांस है। पवन सिंह उनका पूरा साथ देते हैं। भोजपुरी के इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इसे अनंजय रघुराज ने डायरेक्ट किया है। वीडियो को यू्ट्यूब पर जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। गाना 10 मई 2023 को रिलीज हुआ और इसे अभी तक 1 करोड़ 64 लाख लोगों ने देख लिया है।

Advertisement
Advertisement
Our channels

और पढ़ें