---Advertisement---

पेंशनधारियों को एकमुश्त 3 महीनों का मिलेगा पेंशन

By Riya Kumari

Published :

Follow
पेंशनधारियों को एकमुश्त 3 महीनों का मिलेगा पेंशन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड के लगभग 11.75 लाख पेंशनधारियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को अगले सप्ताह तीन महीने की बकाया राशि एकमुश्त उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढे : टिंगखोंग में JMM की बूथ बैठक, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त जोश

मुख्य बिंदुः

  • कुल लाभार्थी: 11.75 लाख लोग
  • बकाया अवधिः सितंबर माह के बाद का भुगतान
  • भुगतान राशिः प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 3,000 रुपये (1000 रु. प्रति माह के हिसाब से)
  • भुगतान मोड: डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के अनुसार, केंद्र सरकार ने अपनी हिस्सेदारी की राशि जारी कर दी है, जिसके बाद अब राज्य सरकार भी अपना हिस्सा मिलाकर भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर रही है। अगले सप्ताह तक लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसा पहुंचना शुरू हो जाएगा। अपना बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या बैंक मित्र से संपर्क करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---