Dr Abhishek Child Care

दिल्ली के लोग कांग्रेस एवं केजरीवाल को एक ही सिक्के के दो चेहरों के रूप में देखते है – दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की कांग्रेस एक कन्फ्यूजड पार्टी है जिसके नेता 6 महीने भी एक राजनीतिक स्टेंड पर नही टिकते। आज कांग्रेस ने दिल्ली में राहुल गांधी की यात्रा की घोषणा के साथ ही कनाट प्लेस मे मेनिफेसटो के लिए एक जन संवाद कार्यक्रम किया पर दिल्ली के लोग यह सोच कर स्तब्ध हैं की कांग्रेस यह यात्रा किस लिए कर रही है और वह मेनिफेसटो क्यों बनाना चाहती है।

यह भी पढ़े : भाजपा की पंचप्रण की घोषणा ऐतिहासिक – काली शर्मा

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव पूर्व भी दिल्ली में इसी तरह की राजनीतिक सक्रियता दिखाई थी फिर अचानक आम आदमी पार्टी से गठबंधन कर लिया था। दिल्ली की जनता आज आम आदमी पार्टी की अकर्मण्यता एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त है और दिल्ली को “केजरीवाल मुक्त” करना चाहती है और ऐसे में यदि  कांग्रेस को फिर केजरीवाल से गठबंधन करना है तो जनता को गुमराह ना करे।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की दिल्ली के लोग कांग्रेस एवं केजरीवाल को एक ही सिक्के के दो चेहरों के रूप में देखते है इसलिए जनता के बीच जाने से पहले कांग्रेस स्पष्ट करे की वह केजरीवाल से चुनाव पूर्व या पश्चात गठबंधन तो नही करेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version