Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

तीन वर्ष से एक जगह जमे कर्मियों का होगा तबादला स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव ने लिखा पत्र

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : राज्य में हुए ट्रेजरी घोटाले को लेकर सरकार गंभीर है. इसे लेकर सरकार के संयुक्त सचिव सीमा कुमारी उदयपुरी ने सभी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्राचार्य, अधीक्षक और सिविल सर्जन को पत्र लिखा है. इसमें निर्देश दिया गया है कि वैसे वरीय लेखा सहायक, लेखा सहायक, लेखा अधीक्षक, लेखापाल और विपत्र लिपिक जो तीन साल से एक ही जगह पर कार्यरत हैं, उन सभी का तबादला अनिवार्य रूप से किया जाये.

ये भी पढे : ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने को बंद होगी 3 रेलवे क्रॉसिंग

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इसके साथ ही संविदा और एकमुश्त मानदेय पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को वित्तीय कार्यों से दूर रखा जाये. इस निर्देश पर अमल कर एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया जाये.

एमजीएम व सीएस ऑफिस में जमे हैं कई कर्मचारी

एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सहित सिविल सर्जन ऑफिस में भी कई ऐसे कर्मी हैं, जो काफी दिनों से एक ही जगह पर तैनात रह कर अपनी सेवा दे रहे हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator