Advertisement 1
Advertisement 2

जनसेवा का संकल्प: BJYM अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने ऑटो चालक की समस्या का तुरंत समाधान कराया

By Riya Kumari

Published :

Follow
Pledge of public service
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर  : आज ऑटो चालक राजेश यादव जी द्वारा अपने ऑटो का फ़ाइनेंस महिंद्रा फ़ाइनेंस से करवाया गया था। उन्होंने बिस्टूपुर स्थित महिंद्रा फ़ाइनेंस कार्यालय में जाकर ₹9000 नकद भुगतान भी किया था। इसके बावजूद, कंपनी के कुछ कर्मचारियों द्वारा उन्हें अनुचित रूप से परेशान किया जा रहा था, जो पूर्णतः अस्वीकार्य है।

यह भी पढे : जब चीफ जस्टिस सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का हाल क्या होगा : सुधीर कुमार पप्पू

इस गंभीर प्रकरण की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री नितीश कुशवाहा स्वयं मौके पर पहुँचे और संबंधित अधिकारियों से कड़े शब्दों में वार्ता कर तत्काल समाधान करवाया। साथ ही यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि भविष्य में किसी भी आम नागरिक के साथ इस प्रकार का अमर्यादित व्यवहार दोबारा न दोहराया जाए।

जनसेवा ही हमारा ध्येय है। आम जनता के अधिकारों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव तत्पर है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator