PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में आए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त; ऐसे चेक करें स्टेटस

By Riya Kumari

Published :

Follow
PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में आए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त; ऐसे चेक करें स्टेटस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के लाभार्थी किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में ₹18,690 करोड़ से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। प्रत्येक पात्र किसान के खाते में ₹2,000 भेजे गए हैं।

यह भी पढे : डिजिटल ठगी में बैंक की जिम्मेदारी तय हो : सुप्रीम कोर्ट

9.34 करोड़ किसानों को मिला योजना का लाभ

केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में यानी हर चार महीने पर ₹2,000 के रूप में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

योजना की 24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई है।

ऐसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 24वीं किस्त पहुंची है या नहीं, तो घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Know Your Status’ विकल्प चुनें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. इसके बाद OTP के जरिए सत्यापन करें।
  5. स्क्रीन पर आपके भुगतान और किस्त से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।

इन वजहों से रुक सकती है किस्त

योजना में पंजीकृत होने के बावजूद सभी किसानों को किस्त मिलना जरूरी नहीं है। जिन लाभार्थियों की e-KYC अधूरी है या आधार और बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी है, उनका भुगतान अटक सकता है। इसके अलावा भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा नहीं होने पर भी किस्त मिलने में देरी हो सकती है।

किसान अपनी e-KYC और लाभार्थी स्थिति आधिकारिक पोर्टल पर जांच सकते हैं। जरूरत पड़ने पर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या संबंधित कृषि कार्यालय से सहायता ले सकते हैं।

गांव के हिसाब से लाभार्थी सूची में ऐसे देखें नाम

किसान यह भी जांच सकते हैं कि उनका नाम पीएम किसान की लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं।

इसके लिए वेबसाइट पर ‘Beneficiary List’ विकल्प खोलें। इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें। रिपोर्ट देखने पर संबंधित गांव के लाभार्थियों की सूची सामने आ जाएगी।

पीएम किसान योजना से जुड़ी जानकारी और भुगतान की स्थिति के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक पासवर्ड या गोपनीय जानकारी साझा न करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version