---Advertisement---

India Energy Week में PM मोदी का बड़ा ऐलान, 1 भारत-EU फ्री ट्रेड डील से बढ़ेगा व्यापार और रोजगार

By Aditi Pandey

Published :

Follow
PM Modi big announcement at India Energy Week

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने India Energy Week 2026 को संबोधित करते हुए भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह समझौता दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक है और इससे भारत के उद्योग, ऊर्जा क्षेत्र और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: India-EU Free Trade Deal: कारों पर टैरिफ घटाकर 40% तक, व्यापार में बड़ा अवसर

पीएम मोदी ने कहा कि यह डील भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करेगी और सर्विस सेक्टर को नई ताकत देगी। उन्होंने बताया कि भारत आज तेजी से एक बड़ी ऊर्जा अर्थव्यवस्था बन रहा है। रिन्यूएबल एनर्जी, तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और कई देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में चल रहे आर्थिक सुधारों से निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं और भारत वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षक बन रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-EU फ्री ट्रेड डील, भारत और ब्रिटेन के बीच पहले से हुए ट्रेड एग्रीमेंट को भी मजबूती देगी, जिससे यूरोप के साथ व्यापारिक रिश्ते और गहरे होंगे।

इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन गोवा में किया गया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया। कार्यक्रम में कई देशों के मंत्री, उद्योग जगत के दिग्गज और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए। इस मौके पर यूएई के उद्योग मंत्री सुल्तान अहमद अल जाबेर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। ऊर्जा क्षेत्र में भारत के पास अपार संभावनाएं हैं और देश सुरक्षित व सतत ऊर्जा भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि भारत 150 से अधिक देशों को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करता है।

भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुआ यह समझौता 140 करोड़ भारतीयों और यूरोपीय नागरिकों के लिए नए अवसर खोलेगा। यह डील वैश्विक जीडीपी के लगभग 25 प्रतिशत और दुनिया के एक-तिहाई व्यापार को कवर करती है, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की आर्थिक भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version