समाचार

PM मोदी ने देश को दी 8 नई ट्रेनों की सौगात…देखें पूरी लिस्ट

सोशल संवाद/डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में रेलवे स्टेशन ‘अयोध्या धाम’ का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने 8 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिनमें 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस देश में सुपरफास्ट यात्री ट्रेनों की नई कैटेगरी है। यह ‘एलएचबी पुश-पुल’ ट्रेन है जिसमें नॉन एसी बोगियां हैं। इसमें रेल यात्रियों के लिए सुंदर और आकर्षक डिजाइन वाली सीटें, बेहतर सामान रैक, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी लाइट, सीसीटीवी, सार्वजनिक सूचना प्रणाली जैसी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।

पीएम मोदी ने जिन 2 नई अमृत भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया, उनमें से एक बिहार के दरभंगा से शुरू होकर अयोध्या होते हुए राजधानी दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी। दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस मालदा टाउन और सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) के बीच फर्राटा भरेगी। इस तरह यात्री आज से अमृत भारत ट्रेनों से सफर का अनुभव हासिल कर सकते हैं। इससे यात्रा आरामदायक होने के साथ ही समय की बचत वाली भी होगी। प्रधानमंत्री ने आज 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। ये 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें कुछ इस प्रकार से हैं-

1. श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
2. अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 
3. कोयंबटूर-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 
4. मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
5. जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस 
6. अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस।

बता दें कि पीएम मोदी एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर शनिवार सुबह यहां पहुंचे। वह अयोध्या हवाई अड्डे से एक रोड शो करते हुए अयोध्‍या रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। उन्होंने पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। जानकारी के अनुसार, पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का पहला चरण 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के रूप में पहचाने जाने वाला तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियों, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, अमानती सामान घर, बाल देखभाल कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

12 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

13 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago