Advertisement 2

PM मोदी झारखंड को देंगे 2 वंदे भारत ट्रेन का तोहफा…इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड को बहुत जल्द 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड को रांची-पटना रूट पर 1 महीने और रांची-हावड़ा रूट पर 3 महीने के भीतर वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। रांची से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने इस बात की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन से रांची से पटना की दूरी महज 6 घंटे में पूरी हो जाएगी। यह ट्रेन रांची से बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा और गया होते हुए पटना तक जाएगी। यह ट्रेन रांची से शाम 5 बजे खुलेगी और रात 11 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी।

ट्रेन में स्वचालित दरवाजे लगे हैं। ट्रेन के डिब्बों में बैठने के लिए लगा चेयर 180 किमी तक घूम सकता है। वंदे भारत ट्रेन में जीपीएस आधारित इंफॉर्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी और वैक्यूम टॉयलेट लगा है। ट्रेन में बकायदा पावर बैकअप का भी इंतजाम है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version