PNB Credit Card New Rules 2026: ATM से कैश निकालना महंगा, बिल लेट होने पर लगेगी ₹1,200 तक फीस

By Riya Kumari

Published :

Follow
PNB Credit Card New Rules 2026: ATM से कैश निकालना महंगा, बिल लेट होने पर लगेगी ₹1,200 तक फीस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक ने अपने Visa और RuPay क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई शुल्कों में बदलाव किया है। नए नियम 1 नवंबर 2026 से लागू हो गए हैं। अब क्रेडिट कार्ड से ATM में कैश निकालने, बिल का भुगतान देर से करने, यूटिलिटी बिल जमा करने और रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने पर पहले से अलग चार्ज देना पड़ सकता है। कुछ ऐसी सेवाएं भी हैं, जो पहले मुफ्त थीं, लेकिन अब उन पर शुल्क लगेगा।

यह भी पढे : 1 November Rule Changes 2026: आज से बदल गए कई बड़े नियम, CNG-दूध महंगा; बैंक, पेंशन और FASTag पर भी असर

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

ATM से कैश निकालने पर कितना लगेगा चार्ज?

PNB ने क्रेडिट कार्ड से ATM के जरिए नकदी निकालने के शुल्क में बढ़ोतरी की है। नए नियमों के मुताबिक, PNB के घरेलू ATM से कैश निकालने पर निकाली गई रकम का 2.5 प्रतिशत या न्यूनतम 400 रुपये, जो भी अधिक होगा, शुल्क देना होगा।

वहीं दूसरे बैंकों के घरेलू ATM और विदेशों के ATM से कैश निकालने पर 2.5 प्रतिशत या न्यूनतम 500 रुपये का चार्ज लगेगा। पहले घरेलू ATM से निकासी पर यह शुल्क 2 प्रतिशत या 150/200 रुपये (जो अधिक हो) था।

लेट पेमेंट पर लगेगी 1,200 रुपये तक पेनल्टी

अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल तय तारीख तक जमा नहीं करते हैं, तो अब बकाया रकम के आधार पर लेट पेमेंट फीस लगेगी। नए शुल्क इस प्रकार हैं:

कुल बकाया राशिलेट पेमेंट फीस
₹500 या उससे कमकोई शुल्क नहीं
₹501 से ₹1,000₹500
₹1,001 से ₹10,000₹750
₹10,001 से ₹50,000₹1,000
₹50,000 से अधिक₹1,200

इससे अधिक बकाया रखने वाले ग्राहकों को देरी से भुगतान करने पर 1,200 रुपये तक का शुल्क देना पड़ सकता है।

चेक बाउंस या ऑटो-डेबिट फेल होने पर भी चार्ज

क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान के लिए दिया गया चेक वापस होने या ECS/ऑटो-डेबिट निर्देश फेल होने पर भी शुल्क लगेगा। सामान्य Visa और RuPay कार्ड पर भुगतान राशि का 2 प्रतिशत या न्यूनतम 400 रुपये (जो अधिक हो) चार्ज किया जाएगा।

फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले जारी क्रेडिट कार्ड पर प्रति इंस्ट्रूमेंट 100 रुपये का शुल्क लागू होगा।

रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने पर देने होंगे ₹99

PNB क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी अब शुल्क देना होगा। नए नियमों के तहत प्रत्येक पात्र रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन रिक्वेस्ट पर 99 रुपये का चार्ज लगेगा। पहले यह सुविधा मुफ्त थी।

पुराने डुप्लीकेट स्टेटमेंट पर लगेगा शुल्क

अगर किसी ग्राहक को तीन महीने से अधिक पुराना क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट दोबारा चाहिए, तो इसके लिए 50 रुपये प्रति महीने का शुल्क देना होगा। हालांकि, ई-स्टेटमेंट पहले की तरह मुफ्त रहेंगे।

₹50 हजार से अधिक यूटिलिटी बिल पर लगेगा 1% चार्ज

बिजली, पानी और गैस जैसे यूटिलिटी बिलों का भुगतान PNB क्रेडिट कार्ड से करने वाले ग्राहकों के लिए भी नया नियम लागू हुआ है। यदि एक बिलिंग साइकल में कुल यूटिलिटी बिल भुगतान 50,000 रुपये से अधिक होता है, तो कुल भुगतान पर 1 प्रतिशत शुल्क और लागू टैक्स देना होगा। यह शुल्क प्रति ट्रांजैक्शन अधिकतम 2,000 रुपये तक सीमित रहेगा।

PNB क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

नए नियम लागू होने के बाद ग्राहकों को अपने क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल और भुगतान की योजना पहले से बनानी चाहिए। बिल की देय तारीख से पहले भुगतान करें, ऑटो-डेबिट की स्थिति में पर्याप्त बैलेंस रखें और ATM से क्रेडिट कार्ड के जरिए कैश निकालने से पहले लगने वाले शुल्क की जानकारी जरूर लें।

ध्यान रखें कि अलग-अलग कार्ड वेरिएंट के अनुसार शुल्क और शर्तों में अंतर हो सकता है। इसलिए अपने कार्ड पर लागू सटीक चार्ज जानने के लिए PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नई फीस लिस्ट जरूर देखें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---