---Advertisement---

पोएट्स ऑफ जमशेदपुर ने मनाई पहली वर्षगांठ, कविता, भावनाओं और रचनात्मकता से सजी यादगार महफिल

By Riya Kumari

Published :

Follow
पोएट्स ऑफ जमशेदपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पोएट्स ऑफ जमशेदपुर एक साल का हो गया. इस मौके पर कदमा स्थित स्टारबक्श में कम्युनिटी के सदस्य जब मिले, तब भाव विभोर हो गए. एक साल पहले श्रेन्या के नेतृत्व में ‘पोएट्स ऑफ कम्युुनिटी’ का शुभारंभ इसी स्टारबख्श में हुआ और  धीरे-धीरे लोग इससे जुड़ते चले गए.

यह भी पढे : Republic Day 2026: उत्सव के शोर में दबता भारतीय गणतंत्र

श्रेन्या उच्च शिक्षा के लिए विदेश चली गईं, लेकिन कम्युनिटी की कमान माॅनद्रिता चटर्जी को सौंप गईं, जिनके नेतृत्व में कम्युनिटी का कारवां न सिर्फ आगे बढ़ रहा है, बल्कि एक ऐसा मंच शहर में प्रतिस्थापित हो चुका है, जिसका कोई सानी नहीं है.

पहले वर्षगांठ के मौके पर कदमा स्थित स्टारबक्स में रविवार को केक कटिंग समारोह का आयोजन हुआ. साथ ही कविता व रचना वाचन का आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में कवि और लेखकों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान कम्युनिटी  के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों ने अपनी साहित्यिक यात्रा को कविताओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से साझा किया. भावनाओं, शब्दों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों से सजी इस महफिल ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. इस दौरान कम्युनिटी की संस्थापक श्रेन्या विदेश से ऑनलाइन जुड़ीं और सबको अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की.

कार्यक्रम में ‘पोएट्स ऑफ जमशेदपुर’ कम्युनिटी के मेंटर्स नवीन अग्रवाल, अन्नी अमृता, सीता गुप्ता और निशि सोनी की गरिमामय उपस्थिति रही. इन मेंटर्स ने भी अपनी रचनाओं को पढ़कर सुनाया. इस अवसर पर ‘पोएट्स ऑफ जमशेदपुर’ द्वारा आयोजित ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता ‘दिल से दिल तक’ के विजेताओं आयुष राज, अविनाश बेहरा, आर्ना तुलस्यिन और अमन सिंह को मेंटर्स के हाथों सम्मानित किया गया.

 विजेताओं ने अपनी अपनी प्रस्तुति भी दी, जिससे पहली वर्षगांठ का यह कार्यक्रम जीवंत हो उठा. इस अवसर पर होम मेकर ममता मिश्रा ने खास तौर पर उपस्थित होकर अपनी कविता से समां बांध दिया. किचेन से फुर्सत न मिलने पर किचेन में ही कविता रचनेवाली ममता की प्रस्तुति पर लगातार तालियों की गड़गड़ाहट ने आयोजन को मनमोहक बना दिया.

कार्यक्रम की मेजबानी कम्युनिटी की सिटी क्यूरेटर माॅनद्रीता चटर्जी ने की, जबकि आयोजन प्रबंधन में आलोक शर्मा, दिव्यांशी मिश्रा, निशांत सिंह, हृदयांश, अभिजीत, प्रेम और शंकर का सराहनीय योगदान रहा. आयोजकों ने स्टारबक्श जमशेदपुर और स्टोर मेंटर्स दीक्षा सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने रचनात्मक लोगों को जोड़ने के लिए एक स्नेहपूर्ण एवं प्रेरक वातावरण उपलब्ध कराया. पहली वर्षगांठ के इस सफल आयोजन के साथ पोएट्स ऑफ जमशेदपुर ने भविष्य में भी साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और कविता को जन-जन तक पहुंचाने के अपने संकल्प को दोहराया.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version