हरिजन बस्ती में पुलिस ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस, बढ़ाया उत्साह

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Police celebrated Children's Day with children in the Harijan settlement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित हरिजन बस्ती में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन साकची महिला थाना प्रभारी द्वारा Reflection Hope Foundation के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बीच सकारात्मक सोच, आपसी विश्वास और सामाजिक जुड़ाव का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़े : छठ महापर्व को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, घाटों की सुरक्षा और निगरानी के दिए निर्देश

Sunrise Enclave

महिला थाना प्रभारी ने बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते हुए पुलिस को समाज का सहयोगी और मित्र बताते हुए पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन से पुलिस के प्रति किसी भी प्रकार की झिझक दूर करना तथा समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और संवेदनशीलता को मजबूत करना था। इस पहल से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट