Responsive Full Width Slider

चक्रधरपुर के पोर्टरखोली जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने लिया जायजा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Police reviewed security arrangements at the Porterkholi Janmashtami fair

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : रेलवे क्षेत्र के पोर्टरखोली में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

यह भी पढ़े : 6 सितंबर को ‘फैक्ट फाइंडिंग’ सेमिनारःसरयू राय

निरीक्षण के दौरान प्रोविजनल आईपीएस जय कुमार जय राजु , प्रोविजनल डीएसपी अमित कुमार और थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मेला समिति तथा विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने मेले के दौरान संभावित भीड़, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पोर्टरखोली का जन्माष्टमी मेला चक्रधरपुर का प्रमुख पारंपरिक आयोजन माना जाता है। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, मनोरंजन के साधन, खान-पान की दुकानें, खिलौने, श्रृंगार सामग्री और अन्य सामानों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहती हैं। पूर्व के वर्षों में मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती जैसी व्यवस्थाएं भी की जाती रही हैं।

इस वर्ष भी मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। मेले में मौत का कुआं, टावर झूला, टोरा-टोरा, ड्रैगन झूला, जलपरी समेत कई आकर्षण तैयार किए जा रहे हैं।

प्रोविजनल आईपीएस जय कुमार जय राजू ने मेला समिति एवं चक्रधरपुर के आम नागरिकों से अपील की कि जन्माष्टमी मेले को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से विशेष रूप से अपील की कि वे अपने सामानों की सुरक्षा स्वयं करें और अपने मोबाइल फोन, पर्स, जेवरात एवं अन्य कीमती सामान को संभालकर रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस प्रशासन से सहयोग लेने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने मेला समिति से भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम करने का आग्रह किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---