Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड निकाय चुनाव में सियासी पारा हाई, जारी है दल-बदल

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड में नगर निकाय चुनाव भले ही दलगत आधार पर नहीं हो रहे हों, पर पार्टियों में इसे लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अधिकतर सियासी दलों ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के लिए कमर कस ली है। दूसरी ओर, कई संभावित प्रत्याशी अपने पुराने दल को छोड़ नई पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। अलग-अलग गठबंधनों में शामिल दलों में भी इसे लेकर रस्साकशी चल रही है।

ये भी पढे : असम में बोले हेमंत सोरेन, कहा आदिवासी एकता, अधिकार और सम्मान के लिए झारखंड हर कदम पर साथ

बीजेपी ने संभावित प्रत्याशी तय किए

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

हाल यह है कि भाजपा ने उन प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं, जिन्हें पार्टी स्तर पर समर्थन करना है। चूंकि चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होना है, ऐसे में नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नाम तय होने के साथ ही भाजपा में अंदरुनी खींचतान शुरू हो गई है। झामुमो द्वारा भी कई सीटों पर उम्मीदवारी के नाम तय किए जा चुके हैं। कांग्रेस ने सभी जिलाध्यक्षों पर प्रत्याशियों के चयन का निर्णय छोड़ा है। कांग्रेस का जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी इस पर निर्णय ले रही है। इसके बाद रांची में पूर्व मेयर रमा खलखो, पलामू में नम्रता त्रिपाठी, धनबाद से शमशेर आलम के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

इधर, धनबाद में मेयर रहे चंद्रशेखर अग्रवाल ने सोमवार को दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो का दामन थाम लिया। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि वे धनबाद से झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी हो सकते हैं। दूसरी ओर, यहां से कांग्रेस शमशेर आलम को समर्थन देने की तैयारी में है। मानगो नगर निगम पर भी एनडीए-महागठबंधन के घटक दलों के बीच रस्साकशी दिख रही है। एनडीए के घटक दल जदयू ने मानगो पर अपना दावा ठोका है।

पार्टी के एकमात्र विधायक सरयू राय ने रविवार को ही इसकी औपचारिक घोषणा की थी। वहीं, भाजपा भी मानगो से अपने दल के समर्थित प्रत्याशी को उतारने की तैयारी में है। रांची में हाल है कि कांग्रेस ने मेयर पद के लिए रमा खलखो को समर्थन देने का ऐलान किया है, जबकि इसी पद के लिए झामुमो के अंतु तिर्की ने भी अपना पर्चा खरीद लिया है।

ये है भाजपा समर्थित उम्मीदवार

भाजपा ने रांची नगर निगम के लिए दो बार पार्षद रहीं रोशनी खलखो, धनबाद में संजीव अग्रवाल, चास में अविनाश कुमार, आदित्यपुर से प्रभाषिनी कांडूलिया, मानगो में संध्या सिंह, दुमका में अमिता रक्षित, चक्रधरपुर में विजय गागराई, मेदिनीनगर में अरुणा शंकर, हजारीबाग में सुरेश चंद्रवंशी, गिरिडीह में शैलेंद्र चौधरी, गढ़वा में कंचन जायसवाल, देवघर में रीता चौरसिया, लातेहार में महेश सिंह को समर्थन देने का निर्णय लिया है। भाजपा प्रदेश की सांगठनिक बैठक में सोमवार को सारे नामों पर चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बड़कुंवर गगराई, भानु प्रताप शाही समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator