सोशल संवाड / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखा गया है। शीमार्ट के माध्यम से महिला उद्यमियों को नए बाजार उपलब्ध होंगे और एमएसएमई व स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए लोन प्रक्रिया आसान होगी।
यह भी पढे : झारखंड तेलुगु ब्राह्मण संघम ने तेलुगु व कर्नाटक संगीत कक्षाओं के दूसरे बैच का शुभारंभ किया
इसके साथ ही, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, बायो-फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये, कैंसर व शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने के प्रवधान सराहनीय हैं। बजट में वर्किंग वुमन हॉस्टल, क्रेच और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा से महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। पूर्णिमा साहू ने कहा कि लखपति दीदी योजना के विस्तार, विशेष स्किल प्रोग्राम और डिजिटल साक्षरता व बैंकिंग सेवाओं से जुड़ाव के जरिए ग्रामीण व शहरी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में यह बजट देश की आधी आबादी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाला है।










