डाक विभाग की पहल : रक्षाबंधन को राखी प्रतियोगिता से यादगार बनाने की अपील

By Riya Kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने एक विशेष भावनात्मक पहल ‘राखी बनाओ प्रतियोगिता’ की शुरुआत की है. वरिष्ठ डाक अधीक्षक (सिंहभूम मंडल) उदयभान सिंह ने कोल्हानवासियों से इस विशेष अभियान से जुड़कर रक्षाबंधन को यादगार बनाने की अपील की है. डाक विभाग की टीमें विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से संपर्क कर बच्चों के लिए राखी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित कर रही हैं. जिन विद्यालयों या सोसायटियों तक डाक विभाग की टीम सीधे नहीं पहुंच पा रही है, वे नजदीकी डाकघर से संपर्क कर इस प्रतियोगिता का आयोजन करवा सकते हैं अथवा उसमें भाग ले सकते हैं.

यह भी पढ़े :कांग्रेस ने फूंका PM मोदी का पुतला, धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह के इस्तीफे की उठाई मांग

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को डिजिटल दुनिया व मोबाइल स्क्रीन से दूर लाकर उनमें रचनात्मकता का विकास करना है. प्रतियोगिता स्थल या डाकघर पर बच्चों द्वारा तैयार की गयी राखी को भाई तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए मात्र 70 रुपये का कुल शुल्क तय किया गया है, जिसमें 10 रुपये का वाटरप्रूफ एवं टेम्पर्ड-प्रूफ (सुरक्षित) विशेष लिफाफा, 55 रुपये का त्वरित एवं सुरक्षित डिलीवरी के लिए ””स्पीड पोस्ट”” शुल्क, 5 रुपये अन्य आवश्यक व्यवस्था शुल्क ले सकते हैं. इस अभियान के तहत, प्रत्येक स्कूल से 10 उत्कृष्ट बच्चों का चयन कर उन्हें स्कूल परिसर में ही सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जायेगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट