भारत में सबसे तेजी से गरीबी घटी:27.1% से गिरकर 2.6% पर आई, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट- 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर

By Riya Kumari

Published :

Follow
भारत में सबसे तेजी से गरीबी घटी:27.1% से गिरकर 2.6% पर आई, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट- 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी खत्म करने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, साल 2011 से 2023 के बीच देश में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। इस दौरान भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27.1% से घटकर सिर्फ 2.6% रह गई है। विश्व बैंक का कहना है कि भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी घटाई है।

यह भी पढे : ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग की छूट से असमंजस में युवा दीवाली बाजार

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन लगभग ₹400 ($4.20) से कम कमाने वाले लोगों की तादाद भी 57.7% से घटकर अब सिर्फ 16.1% रह गई है। अनुमान है कि साल 2028 तक यह आंकड़ा घटकर 12.1% पर आ जाएगा।

गरीबी घटने की 3 वजह: खपत बढ़ी, महिलाओं को मिला रोजगार

आम लोगों की बढ़ी कमाई और खर्च: लोगों की खरीदने और खर्च करने की क्षमता में सुधार हुआ है।

गांवों में महिलाओं को काम मिला: 2017 से 2023 के बीच लगभग 13.4 करोड़ नए काम के मौके बने। इसमें सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण महिलाओं को हुआ, जो पहली बार कमाई वाले कामों से जुड़ीं।

सरकारी योजनाओं की मदद: सरकार की ओर से मिलने वाला मुफ्त राशन और सीधे बैंक खाते में पैसे भेजने जैसी योजनाओं ने गरीब परिवारों को बड़ा सहारा दिया।

नॉन-मॉनेटरी गरीबी में भी बड़ी गिरावट

सिर्फ कमाई या पैसों के मामले में ही नहीं, बल्कि नॉन-मॉनेटरी गरीबी यानी आम लोगों के रहन-सहन और सुविधाओं के स्तर में भी काफी सुधार आया है…

रहन-सहन का स्तर सुधरा: अब लोगों के पास पक्के मकान, बिजली, साफ पानी, शौचालय और रसोई गैस जैसी बुनियादी सुविधाएं पहले से कहीं ज्यादा पहुंची हैं।

20 साल में बड़ा बदलाव: ऑक्सफोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2005-06 में देश की आधे से ज्यादा आबादी यानी 53.8% लोग इन बुनियादी सुविधाओं से वंचित थे, जो 2019-21 तक घटकर सिर्फ 16.4% रह गए हैं।

विश्व बैंक का आंकड़ा: विश्व बैंक के अपने पैमाने के अनुसार भी 2022-23 में ऐसी गरीबी घटकर सिर्फ 15.5% रह गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---